मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Mar-2025 10:21 PM
By First Bihar
SAHARSA NEWS: खबर सहरसा से है जहां जिले के बैजनाथपुर थाना इलाके में मकई के खेत से एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान बैजनाथपुर थाना इलाके खुजरी पंचायत के गम्हरिया गांव निवासी 24 वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है। मृतक चार बच्चों का पिता था। वो गांव में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना को लेकर मृतक के पिता जनेश्वर यादव ने बताया कि शाम करीब 5 बजे वो दुकान पर था। इसी दौरान एक बाईक से अपने तीन दोस्तों के साथ निकल गया था। जिसके बाद करीब 6 बजे बैजनाथपुर पुलिस को एक अज्ञात शव मकई के खेत में लावारिस हालात में पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुट गई।
इधर परिजनों ने मोबाईल पर बेटे का शव शिनाख्त करने घटनास्थल पर पहुँच गए। परिजनों ने आशंका जताया है कि उसकी निर्मम हत्या गला दबाकर किया गया है। परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि बैजनाथपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 22 में पुलिस को एक लावारिस लाश मिली थी, जिसकी पहचान हो गयी है। प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच हेतु एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है, मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बैजनाथपुर पुलिस और डीआईयू की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।