बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Oct-2025 10:02 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां सदर थाना के वार्ड नंबर 3 में 10 बर्षीय नाबालिग लड़की की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की कोचिंग से पढ़कर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते में गांव का ही एक युवक लड़की साथ छेड़छाड़ करने लगा और मांग में सिंदूर दे दिया।
लड़की जब किसी तरह भागकर घर आयी तो लड़का भी पीछे पीछे उसके घर तक आ गया। जबरन लड़की को अपने साथ ले जाने लगा और कहने लगा कि शादी किया है। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग व परिजनों ने लड़का को पकड़ लिया। विवाद के दौरान लड़का पक्ष के लोग भी जमा हो गए और लड़का को भगा दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।