ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 20 लाख कैश और 8 लाख के...

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 20 लाख कैश और 8 लाख के गहनों की चोरी, इलाज कराने पटना गया था परिवार

Bihar Crime News: सहरसा के न्यू कॉलोनी में एक सूने घर से दिनदहाड़े 20 लाख नकद और 8 लाख के जेवरात की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार पटना इलाज कराने गया था। पुलिस जांच में जुटी है।

12-Jul-2025 01:47 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बेखौफ चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित एक सूने मकान को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये नकद और 8 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली।


घटना के वक्त घर मालिक चंचल कुमार सिंह, अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए पटना गए हुए थे। शुक्रवार को उन्हें फोन पर चोरी की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत ट्रेन से सहरसा लौटे। जब उन्होंने घर पहुंचकर दरवाजा खोला, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर के सभी कमरे अस्त-व्यस्त पड़े थे।


चंचल कुमार मूल रूप से कपसिया बिशनपुर गांव के निवासी हैं और पिछले आठ वर्षों से न्यू कॉलोनी में उपेंद्र मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोरी हुए 20 लाख में से 5 लाख उनकी खुद की कमाई थी, जबकि 15 लाख रुपये उन्होंने अपने घर के निर्माण के लिए परिचितों से कर्ज के रूप में लिए थे। 


इसके अलावा चोर करीब 8 भर सोने के जेवरात और कुछ अन्य कीमती सामान भी ले गए। उन्होंने बताया कि वे जुलाई महीने से अपने जमीन पर घर बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इस घटना से उनका सपना टूट गया है और अब उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।


सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित द्वारा दिया गया लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है और उसकी जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है।