मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Feb-2025 09:52 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां बनगांव थाना इलाके के बसुदेवा मे एक 38 वर्षीय शख्स की मौत संदिग्ध हालत में हो गई है। मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बबाल किया है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने का दावा किया है हांलाकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रही है।
मृतक की पहचान बनगांव थाना इलाके के मुरली बसंतपुर पंचायत अंतर्गत वसदेवा वार्ड 03 नवासी जीरो मुखिया के 38 वर्षीय पुत्र ललन मुखिया के रूप हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि ललन मुखिया गांव में ही खेती बाड़ी और मखाना का कारोबार किया करता था। पांच दिन पहले ही वह छत्तीसगढ़ गया था, जहां मखाना के कारोबार मे करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया। जिसको लेकर वह हताश हो गया था और नशा करने लगा था।
शुक्रवार को गांव में ही एक महिला से उसने 100 रूपये मे पॉलिथीन में पैक वाली पदार्थ ख़रीदा और उसका पेमेंट ऑनलाइन मोबाइल से ही किया। मृतक के बड़े साला कपल मुखिया ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से उसकी जान गयी है। ऐसे मे पुलिस प्रशासन से जांच करवाने की मांग किया है। करीब डेढ़ घंटे तक़ सड़क जाम होने से यातायात भी काफी प्रभावित हुई।
घटना की सूचना के बाद बनगांव थाना के थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि एक शख्स की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।