चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
03-Mar-2025 03:31 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड 04 निवासी सोचेन यादव के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार यादव के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक 6 भाई बहनों में तीसरे स्थान पर था।
मृतक के पिता सोचेन यादव ने बताया कि उनका बेटा रविवार के शाम घर से निकला था और किसी दोस्त के शादी मे शामिल होने के लिए बाइक से बारात गया था। वहीं सोमवार को वह बारात से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सीना और गाल पर दो गोली मार दी। घटना के बाद पहुंची महिषी थाना पुलिस ने युवक को महिषी के स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनदहाड़े बीच सड़क पर घटना को अंजाम देने के बाद लोगो में भय व्याप्त है। परिजनों ने आशंका जताया है कि उसकी कुछ दिन पहले उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन का अपहरण किया गया। जिस मामले मे बहन को सकुशल पुलिस ने बरामदगी कर लिया और मुहल्ले के दो युवकों ने इस घटना को लेकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिषी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मामले की हर पहुंलुओं की जांच चल रही है।