“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
15-Mar-2025 08:50 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां बदमाशों ने सदर थाना इलाके के शिवपुरी ढाला के समीप एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी का इलाज शहर के निजी किलनिक में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है।
जख़्मी की पहचान नगर निगम के हक़पाड़ा मुहल्ला निवासी 38 वर्षीय मो० अफशेर आलम के रूप में हुई है। जख़्मी के बड़े भाई ने बताया कि वह बाइक से इफ्तार का सामान लेने के लिए बाजार गया था और घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवपूरी ढाला के उत्तर के समीप पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसे आता देखकर दो गोली मार दी।
इसके बाद स्थानी लोगों की मदद से उसे सहरसा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद निजी क्लीनिक में भर्ती डॉ० ने बताया कि जख्मी को दो गोली लगी है। एक गोली सीने में और दूसरी पेट में, स्थिति गंभीर है और ब्लड सैंपल सीटी स्कैन,अल्ट्रासाऊंड करवाया जा रहा है। इसके बाद ऑपरेशन कर गोली को निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में गोली चलने की जानकारी मिली है। डीआईयू की टीम और अन्य टीम घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस घटना को अंजाम देकर अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।