डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
11-Feb-2025 04:28 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले सदर थाना क्षेत्र के नरियार में छेड़खानी का विरोध करना पति पत्नी को मंहगा पड़ गया। मोहम्मद अंजार नामक व्यक्ति ने पति पत्नी को चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। ज़ख्मी रेसमी खातून को हांथ में चाकू लगा है तो वहीं मो. नाजिम को पेट में चाकू लगा है। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायल पति-पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घटना को लेकर पीड़ित रेसमी खातून सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता एक महीने पहले वह अपने मायके नरियार आयी थी। पीड़िता महिला की मां रूही खातून ने बताया कि रेसमी खातून घर पर अकेली सोई हुई थी। उसी दौरान मो. अंजार घर में घुस गया और गलत नियत से रेसमी खातून को पकड़ लिया।
रेसमी खातून ने जब इसका विरोध किया तो मोहम्मद अंजार ने चाकू चला दिया, जो रोकने के क्रम में बाएं हांथ में लग गया। उसके बाद हल्ला सुनने के बाद जब दामाद बाहर से आया तो मोहम्मद अंजार ने उसे भी चाकू मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।