बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
02-Jul-2025 10:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले की उत्पाद विभाग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बनगांव थाना क्षेत्र के रहूआमणि गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त नशीली दवा बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक बोलेरो पिकअप (पार्सल वैन, रजिस्ट्रेशन नंबर: BR11GD 5770) की तलाशी ली गई।
जिसमें छिपाकर रखी गई कोरेक्स नामक प्रतिबंधित दवा की 4200 बोतलें (कुल 420 लीटर) बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान मौके से एक तस्कर सौरभ कुमार उर्फ राजा (निवासी: कायस्थ टोला, जयप्रभा नगर, वाई-29/30, सहरसा) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि इन दवाओं को अवैध रूप से नशे के कारोबार के लिए अन्य जिलों में भेजा जाना था। इस विशेष अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने किया।
उनके साथ एएसआई अविनाश कुमार, मद्य निषेध सिपाही दिलीप कुमार एवं अन्य उत्पाद विभाग के कर्मी मौजूद थे। जब्त नशीली दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत 6-7 लाख रुपये बताई जा रही है। सहरसा पुलिस एवं उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छानबीन जारी है।