Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Bihar Education News: शिक्षा विभाग का यह DPO (स्थापना) बड़ा खिलाड़ी निकले ! DEO को भनक नहीं लगने दी...खुद क्रय समिति के 'अध्यक्ष' बन गए और 20 लाख की निकासी करा ली Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन?
20-Jul-2025 09:02 PM
By RANJAN
ROHTAS: खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां प्रेम प्रसंग में आई खटास के बाद प्रेमी नीरज शर्मा के सामने ही प्रेमिका सोन बराज के उफ़नते हुए पानी में कूद गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है।
घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि संझौली की रहने वाली लड़की रिया सिंह दरिहट में अपने बुआ के यहां आए हुई थी। जहां के एक लड़का से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। प्रेमी प्रेमिका में पिछले कुछ दिनों से खटास आ गई थी। आज दोनों प्रेमी युगल इंद्रपुरी बराज के पास घूमने के लिए पहुंचे।
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते युवती रिया सिंह इंद्रपुरी बराज के उफनते हुए पानी में चलांग लगा ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चुकी उसके प्रेमी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। डेहरी के एएसपी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। एएसपी ने भी बताया कि प्रेमी युगल के संबंधों में खटास आने के कारण प्रेमिका ने सोन बराज में कूदने का काम किया है। फिलहाल युवती रिया की तलाश जारी है।