RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
28-Nov-2025 10:32 PM
By RANJAN
ROHTAS: सासाराम से बड़ी खबर है, जहाँ रोहतास पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत सासाराम पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और हथियार बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ–2 दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के अठखमवा के पास पुलिस ने छापेमारी की। यहाँ से शराब के साथ रौशन और उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी को जब्त किया, जिसमें से 34 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
इसके अलावा डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अप्राथमिक कांड के अभियुक्त अमजद अली के घर पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक अर्धनिर्मित लोहे का बिना बैरल वाला देसी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद की गईं। विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही शराब माफियाओं और अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेजी से बढ़ी है। इसी कारण अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।