ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आभूषण दुकान से 40 लाख की चोरी का...

Bihar Crime News: बिहार में आभूषण दुकान से 40 लाख की चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

Bihar Crime News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज में 40 लाख के आभूषण चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के गहने एक ज्वेलर्स दुकान में बेच दिए गए थे।

18-Jul-2025 07:26 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: रोहतास के बिक्रमगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने आभूषण की एक दुकान से चोरी हुए करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना 14 जुलाई की रात की है, जब बिक्रमगंज स्थित 'मनोज आभूषण' दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण चुरा लिए थे। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड रवि पासवान को सबसे पहले गिरफ्तार किया। 


रवि की निशानदेही पर पुलिस ने सिराज खान, सिंकु पटेल, मनीष दीक्षित, और एक आभूषण दुकानदार धनजी कुमार को भी गिरफ्तार किया। जांच में यह सामने आया कि चोरी के गहनों को ‘मानती ज्वेलर्स’ नामक दुकान में बेचा गया था। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में सोने की अंगूठियां, गहने और अन्य चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक इतिहास वाले हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। यह गिरोह लंबे समय से आभूषण दुकानों को निशाना बना रहा था। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।