सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
06-Feb-2025 02:25 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में एक महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है।
महिला कैमूर जिला के चैनपुर थाना के भदारी गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी बड्डी थाना के आलमपुर के रहने वाले विजय शंकर माली से हुई थी। आरोप लगाया गया है की आरती को दहेज के लिए पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके की ओर से एक बाइक भी दी गई थी। लेकिन फिर भी आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस ने फिलहाल मृतक आरती देवी के पति विजय शंकर माली को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का 2 साल का एक पुत्र तथा 9 माह की एक बच्ची भी है। मृतक आरती देवी के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं जबकि उसकी माता नहीं है। आरती के ननिहाल के लोग फिलहाल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।