ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: 25 साल पुराने हत्या के केस में बाप-बेटा को उम्रकैद...

Bihar Crime News: 25 साल पुराने हत्या के केस में बाप-बेटा को उम्रकैद की सजा, महिला की गोली मारकर ले ली थी जान

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में हत्या के एक मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोनों के ऊपर आर्थिक दंड भी लगा है.

20-Mar-2025 04:08 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: सासाराम की कोर्ट ने 25 साल पूर्व हत्या के एक मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2001 में नासरीगंज थाना के बलिगामा में गौशाला में मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में राजकुमारी देवी नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


सासाराम के एडीजे-13 प्रमोद कुमार पांडे की कोर्ट ने त्रिभुवन चौधरी तथा उनके पुत्र दिग्विजय चौधरी को यह सजा सुनाई है। वही 60-60 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया है। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीन अभियुक्तों को बरी कर दिया है। 


बता दें कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त राजन चौधरी की पहले ही हत्या हो चुकी है। राजन चौधरी की हत्या का आरोप इस कांड के सूचक पर ही लगा है। जो मामला अभी कोर्ट में लंबित है। लेकिन आज एडीजे-13 के कोर्ट ने दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।