बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
17-Mar-2026 09:07 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर बाजार में सोमवार शाम रोडरेज की एक दर्दनाक घटना सामने आई। जाम में फंसी कारों के बीच, गलत दिशा से आ रही एक कार को रोकने पर आरोपी ने दूसरे कार चालक लालबाबू राय को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से लालबाबू की मौत हो गई।
मृतक लालबाबू राय सिंगैला शंकर टोला के निवासी थे और मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की गाड़ी चलाते थे। उनके पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे मोतीलाल को कहीं जाना था, इसलिए लालबाबू कार लेकर निकले। इसी दौरान सामने से आ रही कार का चालक गलत साइड से निकल रहा था, जिसे लालबाबू ने रोकने की कोशिश की।
एसडीपीओ पश्चिम-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आरोपी ने लालबाबू से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और वे मोतीपुर सीएचसी ले जाते समय ही दम तोड़ गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने उसे चिह्नित कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मोतीपुर थानेदार और एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। यह घटना सड़क पर गलत साइड से गाड़ी चलाने और रोडरेज की बढ़ती घटनाओं की गंभीर चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।