बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
07-Aug-2020 03:53 PM
DESK : सुशांत केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार मुंबई पुलिस के संपर्क में थी। मुंबई पुलिस के साथ उनकी सांठगांठ की खबरें अब प्रमाणित होती दिख रही हैं। रिया चक्रवर्ती और बांद्रा के डीसीपी के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे से रिया चक्रवर्ती की 4 दफे फोन पर बातचीत हुई।
हालांकि दोनों के बीच यह बातचीत बेहद छोटी रही है। 28 सेकेंड से लेकर 1 मिनट के अंदर या बातचीत खत्म हो गई। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या केवल इंडिकेशन के लिए रिया चक्रवर्ती और अभिषेक त्रिमूखे के बीच बातचीत हुई कहीं ऐसा तो नहीं कि डीसीपी बांद्रा और रिया के बीच व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही। रिया के कॉल डिटेल से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जून महीने में दोनों के बीच दो दफे बातचीत हुई है जबकि जुलाई में भी दो बार बातचीत हुई। 21 जून को डीसीपी और रिया के बीच 28 सेकंड तक बातचीत हुई है।
संभव है कि डीसीपी बांद्रा जांच का हवाला देकर इस बातचीत को स्वीकार कर ले लेकिन 1 मिनट से कम के वक्त में दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई यह जानना बेहद दिलचस्प होगा। इस मामले पर रिया और डीसीपी की तरफ से चाहे जो भी सफाई दी जाए लेकिन एक बात तय है कि रिया लगातार मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारियों के संपर्क में बनी हुई थी।