BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
04-Aug-2020 04:45 PM
DESK : फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए नीतीश कुमार सबसे बड़े विलेन बन गये हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई से कराने के लिए बिहार सरकार ने अनुशंसा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोड़ी देर पहले खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है लेकिन सुशांत के मामले में आरोप झेल रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वकील ने अब बिहार सरकार के इस फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील की मानें तो नीतीश सरकार के पास सीबीआई जांच की अनुशंसा करने का अधिकार ही नहीं है।
बिहार सरकार ने इस मामले में जैसे ही सीबीआई जांच की सिफारिश की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने नीतीश सरकार की इस सिफारिश पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि ऐसे मामले एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित नहीं किए जा सकते। बिहार सरकार को इस केस में शामिल होने का कोई कानूनी हक नहीं है। ज्यादा से ज्यादा वह जीरो एफआईआर कर सकती है और वह भी उसे मुंबई पुलिस को स्थानांतरित करनी होगी। रिया के वकील ने कहा है कि एक ऐसा केस सीबीआई को ट्रांसफर करना जिसमें उनका कानूनी अधिकार ही नहीं है पूरी तरह से आधारहीन है। सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि वह इस मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं और 5 अगस्त को होने वाली सुनवाई में बहुत कुछ निर्भर करेगा।
आपको याद दिला दें कि बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बिहार पुलिस की तरफ से की जा रही जांच पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की है लेकिन अब तक इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती की तरफ से दायर याचिका पर बिहार सरकार और फिर बाद में महाराष्ट्र सरकार ने क्या व्यक्ति लगाई है। बिहार पुलिस लगातार मुंबई में जांच कर रही थी लेकिन मुंबई पुलिस के रवैए को देखते हुए सुशांत के परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग रखी और फिर बिहार सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा कर दी।