25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय
14-Jan-2025 02:29 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: खबर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से है। जहां आज सुबह एक कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया है। तीन से चार की संख्या में आए बदमाश कबाड़ व्यवसायी कन्हैया साह को एक गाड़ी में जबरन उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर उत्तरप्रदेश का नंबर प्लेट लगा था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
खबरों के मुताबिक रक्सौल के कोइरिया टोला वार्ड नंबर 24 के रहने वाले कन्हैया की सैनिक रोड में कबाड़ की दुकान है। मंगलवार सुबह कन्हैया साह अपने घर से सैनिक रोड स्थित दुकान पर जा रहे थे। दुकान पहुंचते ही पहले से अपराधी घात लगाकर बैठे थे। तीन से चार की संख्या में आए अपराधियों मे हथियार के बल पर कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया।
अपराधियों ने पहले व्यवसायी की लात घूंसों से पिटाई की फिर बेल्ट से हाथ बांधकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।