होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-Mar-2026 06:42 PM
By First Bihar
RANCHI: रांची के लालपुर, चुटिया सहित अन्य थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। इन इलाकों में छापेमारी कर कई लड़कियों और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। सेक्स रैकेट के खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़े पैमाने पर चल रहे रैकेट की सरगना एक महिला है जो पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी।
पुलिस ने रैकेट की सरगना को भी पकड़ा। जानकारी के अनुसार, रैकेट की यह महिला प्रमुख पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल रही है और जेल जा चुकी है। वह पश्चिम बंगाल समेत अन्य इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ रेड में 6 से ज्यादा लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अधिकांश लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं।
एसएसपी राकेश रंजन को यह जानकारी मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर रैकेट संचालित हो रहा है। रैकेट में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें गुप्त तरीके से होटलों और किराए के मकानों में रखकर काम कराया जा रहा था।
सूचना मिलने के बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और रैकेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब तक आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकांश गिरफ्तार लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं। छापेमारी के दौरान रैकेट के संचालन और जुड़े लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।