Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Holi train: होली पर भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, बिना रिजर्वेशन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: अवैध टाउनशिप का खेल बेनकाब: RERA ने 28 खामियों पर Shital Buildtech के ‘Ekma Green City’ का रजिस्ट्रेशन आवेदन किया खारिज March 2026 Bank Holiday: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बिहार के बैंक, होली से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार Bihar News: होली से पहले बड़ी खुशखबरी! इनके खाते में बढ़ेगा 10% ज्यादा मानदेय? जानिए सरकार का नया फैसला Bihar New Bridge : बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर बन रहा 5.5 किमी लंबा नया पुल, इस महीने तक होगा तैयार सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा
01-Mar-2026 11:27 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के दावों के बीच, कानून के रक्षक ही इसे तोड़ते पाए जा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां रेल पुलिस का एक जवान शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 27 फरवरी 2026 की है। झपहाँ स्थित CRPF कैंप में रेल पुलिस मुजफ्फरपुर का वार्षिक फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इसी दौरान कैंप के मुख्य द्वार पर वर्दी में तैनात एक व्यक्ति ने खुद को रेल पुलिस का कर्मी बताकर अंदर जाने की कोशिश की। उसकी हरकतों और स्थिति को देखकर वहां तैनात कर्मियों को उसके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ।
मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान PTC-65 ज्ञानदेव दास के रूप में हुई, जो रेल जिला मुजफ्फरपुर में तैनात है। तलाशी और जांच के दौरान उनके शरीर से शराब की तीव्र गंध आ रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अहियापुर थाना ले जाया गया। अहियापुर थाने में ब्रेथ एनिलाईजर मशीन से की गई जांच में 78.4 mg/100 ml अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई। पुष्टि होने के बाद, रेल पुलिस ने आरोपी जवान को विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस को सौंप दिया है।
रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जवान ज्ञानदेव दास द्वारा किया गया यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को भी दर्शाता है।