सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
08-Sep-2025 03:41 PM
By FIRST BIHAR
Purnea Crime News: पूर्णिया में सोमवार सुबह गोलीबारी की वारदात हुई, जो कटिहार मोड़ टीओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशकिबाग ओवर ब्रिज के समीप हुई। आदिशक्ति के अध्यक्ष और सब्जी मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष निकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसान विलास चौधरी, रतन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और अरुण चौधरी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद अध्यक्ष को बदल दिया गया था।
इसी मुद्दे को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें निकेश कुमार को सब्जी मंडी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस फैसले से विरोधी पक्ष के बीच मनमुटाव और विवाद बढ़ गया था। आज इसी समस्या को लेकर बैठक होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया।
निकेश कुमार ने बताया कि वे सभी होटल आदित्य के समीप बैठे थे, तभी अचानक वार्ड 36 के वार्ड पार्षद विलास चौधरी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चार से पांच राउंड फायरिंग भी हुई।
निकेश कुमार ने कहा कि उनके ऊपर भी गोली चलाई गई, जिस वजह से वे छुप गए, लेकिन उनके पीछे खड़े सूरज के पैर में दो गोली लगीं जिससे वह घायल हो गया। घायल सूरज को तुरंत पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूर्णिया पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।