ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद में खूनी खेल, दो लोगों की...

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद में खूनी खेल, दो लोगों की गोली मारकर हत्या; मारपीट के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar Crime News: पूर्णिया के भरेली गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

12-Jun-2025 12:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जो बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गई। इस घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतकों की पहचान 60 वर्षीय शेहर अली और दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय सैफुद्दीन के रूप में हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति मुरसलीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 


पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। गोली चलने की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह जमीन विवाद का मामला है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।