मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
05-Sep-2025 06:04 PM
By FIRST BIHAR
Purnea Crime News: पूर्णिया के रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में एक सप्ताह पूर्व लापता हुए अशोक चौधरी के 12 वर्षीय बेटे सोनू कुमार का शव गुरुवार की रात पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को गांव के ही एक गड्ढे से निकाला। इस मामले में मृतक के 7 नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू कुमार अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई करता था। उसके दोस्त नशे के आदी थे और अक्सर गांजा, स्मैक और सोल्यूशन जैसी नशे की चीजों का सेवन किया करते थे। सोनू उन्हें नशे से रोकता था। बताया जाता है कि हाल ही में उसने अपने साथियों की चिलम छीनकर फेंक दी थी। यही बात उसके दोस्तों को नागवार गुज़री।
इसी विवाद को लेकर पहले आरोपित बच्चों ने सोनू के साथ मारपीट की थी। जब सोनू की मां ने इसका विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई तो उन्होंने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलोगी तो सोनू को हमेशा के लिए गायब कर देंगे। धमकी के दो दिन बाद ही सोनू अचानक लापता हो गया।
परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। लगातार तलाश के बाद गुरुवार की रात सोनू का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या उसके ही दोस्तों ने बेहद क्रूर तरीके से की थी। पहले उसे पेड़ से लटकाकर मार डाला गया, फिर शव को नहर किनारे गड्ढे में दफना दिया गया।
दो दिन बाद शव को वहां से निकालकर गांव के पास एक बड़े गड्ढे में दोबारा गाड़ा गया और उस पर यूरिया व नमक डाल दिया गया, ताकि शव जल्दी नष्ट हो जाए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नाबालिग अलग-अलग तरह के नशे के आदी थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।