Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
22-Dec-2020 09:53 AM
BHAGALPUR : भागलपुर के झंडापुर पूर्वी पंचायत के अरसंडी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया.
मृतक का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है. मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसका प्रेमी फरार हो गया है. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के रोहियार निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र सतीश यादव के रूप में हुई.
बताया जाता है कि सतीश ने10 साल पहले अपने मामा की मौत के बाद मामी मोनी देवी से विवाह कर लिया था. उस वक्त मोनी का एक 12 साल का बेटा भी था जो अभी अपने नानी के घर रहता है. शादी के बाद सतीश के दो बेटे हुए जो अपनी मां के साथ अरसंडी गांव में रहता है. सतीश शादी के कुछ दिन बाद ही मजदूरी करने के लिए पंजाब चला गया.
चार दिन पहले ही सतीश अपने घर आया था. रविवार रात सभी मछली और रोटी खाकर घर में सोये थे. मृतक के दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे. सोमवार को बच्चों ने पड़ोसियों को बताया कि उसके पापा कमरे में फंदे से लटके हुए हैं. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कि सतीश का शव फंदे से लटका हुआ है.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के भाई बलराम यादव, गौरव यादव और मां बिजली देवी ने बताया कि खगड़िया जिले के पसराहा क्षेत्र के बंदेहरा निवासी सुबोध का आना-जाना लगा रहता था. पत्नी मोनी और सुबोध ने मिलकर मेरे बेटे को मार दिया है और बचने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया.