सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Mar-2025 12:18 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस को अब अपना शिकार बना रहे हैं। बिहार में दो दिनों के भीतर दो पुलिस पदाधिकारी की हत्या अपराधियों ने कर दी है। पहले अररिया में एएसआई राजीव कुमार पर अपराधियों ने हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गयी थी। वही अब मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने पहुंचे एएसआई संतोष की हत्या कर दी गयी।
एएसआई संतोष कुमार की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी पर निकली थी कि तभी अचानक पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट हो गयी। इस हादसे में थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसवाले घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही छापेमारी के दौरान अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। अपराधी गुड्डू यादव को पैर में गोली है। उसे भी सदर अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। SP सैय्यद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि की है।
बता दें कि मुंगेर में दो परिवारों के झगड़े को सुलझाने नंदलालपुरा गए एएसआई संतोष कुमार पर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थिति बिगड़ता देख उन्हें पटना रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। अभी तक 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में हुए एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी है।
वही दो दिन पहले अररिया में भी एक एएसआई पर हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गयी थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के छिपे होने की सूचना पर एएसआई राजीव कुमार अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में पहुंचे थे तभी उन पर हमला बोला गया जिससे उनकी मौत हो गयी। इस तरह अपराधी पुलिसवालों को टारगेट कर उन पर हमला कर रही है। हालांकि पुलिस इन अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। मुंगेर में एनकाउंटर में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारी लेकिन गोली पैर में जा लगी जिससे उसकी जान बच गयी। अभी अपराधी गुड्डू यादव का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घायल पुलिस कर्मियों का भी इलाज वही चल रहा है।