बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
28-Nov-2021 05:24 PM
GOPALGANJ: बिहार की पूरी पुलिस फिलहाल शराब पकड़ने में लगी है लिहाजा कोई कानून की परवाह क्यों करें? कानून के राज औऱ पुलिस को ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो गोपालगंज से सामने आया है। वीडियो एक शादी समारोह का है औऱ वहां आधा दर्जन से ज्यादा आधुनिक हथियारों से जश्न मनाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। वाक्या रात का है तो जाहिर है फायरिंग की आवाज दूर तक गूंजी होगी, लेकिन शायद पुलिस शराब पकड़ रही थी।
15 सेंकेंड का एक वीडियो गोपालगंज में वायरल है, जिसमें 6 से ज्यादा आधुनिक औऱ बड़े हथियार लिये युवक हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि राय़फल से फायरिंग बेतरतीब औऱ बेपरवाह होकर की जा रही है. फायरिंग करने वालों के चेहरे पर सुशासन, कानून का राज औऱ पुलिस का कोई डर कहीं नजर नहीं दिख रहा है. जहां फायरिंग हो रही है वहां काफी लोग भी खड़े हैं, जरा सा भी लापरवाही लोगों की जान ले सकती थी लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं थी।
वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान हुई
गोपालगंज के लोग वीडियो में दिख रहे लोगों के साथ साथ घटना कहां हुई ये भी जान रहे हैं। वायरल हुआ वीडियो गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार का है. लोग बता रहे हैं कि फायरिंग शादी से पहले तिलक समारोह में हुई है.मुसेहरी बाजार में 26 नवंबर की रात प्रिंस कुमार गोड़ नामक युवक के तिलक समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. प्रताप का तिलक सीवान जिले के नौतन से आया था. तिलक के दौरान ही दूल्हे के साथ 8-10 दोस्त थे. जैसे ही तिलक चढ़ाने की रस्म पूरी हुई वैसे ही दुल्हे के दोस्तों से ताबडतोड़ फायरिंग करने लगे।
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को पता चला
फिलहाल शराबियों की खोज कर रही पुलिस को इसकी खबर तब हुई जब वीडियो जबरदरस्त वायरल हो गयी। गोपालगंज के SP आनंद कुमार कह रहे हैं कि उन्होंने स्थानीय थाने को FIR दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ये भी पता लगाने को कहा गया है कि जिन हथियारों से फायरिंग की जा रही थी वे लाइसेंसी हैं या अवैध. अगर लाइसेंसी होगा तो लाइसेंस रद्द कराया जायेगा और अवैध हथियार होगा तो मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी. वैसे अब तक इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।