बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
08-Feb-2024 08:23 PM
By First Bihar
LATEHAR: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एकसाथ 15 शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है। सभी बदमाश पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे थे। घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने सभी को धर दबोचा।
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पिछले 6 महीने में लातेहार और पलामू में यह गिरोह कई कांडों को अंजाम दे चुका था। इन्हें पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली की लातेहार स्टेशन के पास हथियार के साथ कुछ बदमाश जमा हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और 10 बदमाशों को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि ये सभी पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। इनकी निशानदेही पर पांच अपराधियों को भी पलामू से गिरफ्तार कर लिया। इस सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे थे। पिछले दिनों जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इनके पास से करीब डेढ़ किलो चांदी और 11 सोने के आभूषण बरामद किये गए हैं।