ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / पुलिस हुई नाकाम तो महिलाओं ने संभाली कमान, झाड़ू और चप्पलों से उतार...

पुलिस हुई नाकाम तो महिलाओं ने संभाली कमान, झाड़ू और चप्पलों से उतार दिया शराब के धंधेबाजों का भूत

01-Dec-2019 03:56 PM

DESK : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने से शराब माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार शराब माफिया पर कमान कसने में विफल नजर आ रही है। अब महिलाओं ने ही शराब माफिया को सबक सिखाने का जिम्मा उठा लिया है।

मुजफ्फरपुर के मनियारी गांव में शराब से परेशान महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडे से लेकर  झाड़ू-चप्‍पल तक जो भी उन्हें मिला, उसी से शराब कारोबारियों की जमकर खबर ली। महिलाओं के गुस्‍से को देख शराब तस्‍करों ने दुम दबाकर भागने में ही भलाई समझी।

विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि बार-बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो फिर उन्होनें ऐसा कदम उठाया। गांव के अंदर सुनसान खेत में शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जिसका सेवन धडल्ले से गांव के पुरुष कर रहे थे। महिलाएं शराबी पति से परेशान थी।

महिलाओं के हंगामे के बीच फैक्ट्री संचालक और शराब के अन्य धंधेबाज किसी तरह भाग निकले। मौके पर पहुंची मनियारी पुलिस ने दो सौ लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब, दो ड्रम, गैस सिलेंडर, नशीली दवाएं और गुड़ समेत अन्य सामान जब्त किए। वहां एक झोपड़ी में छह फीट गड्ढा खोदकर छुपाई गई शराब को भी पुलिस ने जब्त किया।