ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर और केमिकल से...

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर और केमिकल से हमला, डायल 112 की गाड़ी के शीशे तोड़े; आधा दर्जन जवान घायल

Bihar Crime News: नवादा के पकरीबरावां में नाली विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर दो बार हमला हुआ। डायल 112 की टीम पर पथराव और फिर छापेमारी के दौरान मिर्च पाउडर व केमिकल से हमला किया गया।

13-Jul-2025 12:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में मामूली नाली के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर दो बार हमला किया गया। यह घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे की है।


जानकारी के अनुसार, अकबर अली की पत्नी फरहाना खातून का पड़ोसियों से नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया, जिसमें फरहाना का सिर फट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान वाहन का पिछला शीशा तोड़ दिया गया और चालक कुणाल गोस्वामी व एएसआई श्याम कुमार मिश्रा घायल हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस को थाना चौक तक पीछे हटना पड़ा।


घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बजड़ा टीम के साथ छापेमारी की। लेकिन इस दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर और केमिकल से हमला कर दिया। इस हमले में महिला सिपाही जायदा प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गईं। 


उन्हें तुरंत पकरीबरावां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एएसआई प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार और एएसआई अशोक पाल समेत कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सतर्कता बनाए हुए है।