मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
21-Mar-2026 11:49 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने मौलानाचक गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई। इस संबंध में नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री, एक भाजपा विधायिका और विदेश की महिला नेता की आपत्तिजनक एआई तस्वीरें बनाकर चार अलग-अलग आईडी से पोस्ट की थीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्रतिबंधित गेम्स से भी जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—336(4), 356 और 351(1)—के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस की आईएफएससी स्पेशल सेल, द्वारका के एसआई हेमंत और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुर्था थाना के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया है।