ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / crime / पत्नी की हत्या के बाद लालची पति हुआ फरार, हत्या के बाद शव...

पत्नी की हत्या के बाद लालची पति हुआ फरार, हत्या के बाद शव को फंदे में लटकाया

08-Mar-2021 08:35 PM

By Pranay Raj

NALANDA: दहेज को लेकर सरकार लाख कड़े कानून बना दें लेकिन दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आज भी कई बेटियां दहेज लोभियों के शिकार हो रहे है। ताजा मामला नालंदा के वेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव का है। जहां दहेज की लालच में एक पति ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तब शव को फंदे में लटका दिया। जिससे यह प्रतीत हो की महिला ने आत्महत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी गांव छोड़कर फरार हो गये। 

news image

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च को लोग महिलाओं के सम्मान के रूप में मनाते है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा और उससे जुड़ी कई मुद्दों पर बातें भी की जाती है लेकिन सुनकर आश्चर्य होगा कि महिला दिवस के दिन ही आज एक महिला की चंद रुपये की लालच में दहेज दानवों द्वारा हत्या कर दी जाती है। दहेज प्रथा को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून भी बनाएं लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं में कोई कमी होती नजर नहीं आ रही है।  नालंदा में जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आस पास के लोग भी हैरत में हैं। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

news image


नालंदा के वेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका नंदकिशोर लाल वरुण की पत्नी अस्मिता उर्फ निक्की है। नंदकिशोर लाल वरुण गया में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। धनबाद के बस्ता गोला में मृतका का मायके है। घटना के संबंध में मृतका के पिता कृष्णदेव पासवान ने बताया कि 2016 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही जमीन खरीदन के लिए पति द्वारा पैसे मांगा जा रहा था। मांग पूरा नहीं होने पर रविवार की देर रात पति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर वह गांव छोड़ कर फरार हो गया ।

news image


 देर रात से ही जब पुत्री और दामाद फोन नहीं उठा रहे थे। तब किसी अनहोनी की आशंका से परिजन बेटी के घर पर पहुंचे। जहां कमरे में अस्मिता की लाश पड़ी थी और पास में दोनों मासूम बच्चे बिलख रहे थे । जिसके बाद इस घटना की सूचना वेन पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पिता ने अपने दामाद और दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया है।