BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
05-Nov-2021 12:11 PM
DESK : अवैध संबंध में हत्या की वारदात सामने आई है। जब एक शख्स के करीबी दोस्त ने उसकी बीवी के साथ ही अवैध संबंध बना लिया तो पति ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। पुलिस ने यहां एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पुलिस ने हत्या के एक मामले में जब तहकीकात शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। हरदोई के इसवरपुर साईं गांव में 32 साल के युवक के सरोज कुमार का शव बीते अक्टूबर महीने में गांव के पास ही बरामद किया गया था। छानबीन में मालूम पड़ा कि सरोज अपनी दुकान बंद कर रात के वक्त घर के लिए निकला था लेकिन बीच में ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस के लिए इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना बड़ी चुनौती थी।
लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने सरोज की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। दरअसल सरोज की हत्या उसके दोस्त पवन ने की थी। पवन को शक था कि सरोज का संबंध उसकी पत्नी से बन गया है। सरोज का पवन के घर आना-जाना था इसी दौरान उसकी नज़दीकियां पवन की पत्नी से हो गई। जब वह पवन को ऐसा लगने लगा कि सरोज और उसकी पत्नी के बीच बात आगे बढ़ चुकी है तो उसने सरोज की हत्या कर दी।
अपनी पत्नी के साथ नाजायज रिश्ते को लेकर करीबी दोस्त के ऊपर पवन इतना नाराज था कि उसने उसकी हत्या के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया। हथौड़े से उसके सिर पर हमला किया गया था। किसी को इस मामले में शक ना हो इसलिए घटना के पीछे लूट का मकसद बताने की कोशिश भी की गई थी। सरोज के गले से सोने की चेन निकाली गई थी और दुकान का कैश भी गायब था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर लूट और हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन पवन की गतिविधियों को लेकर जब पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार पवन ने पुलिस के सामने सारा सच बयां कर दिया।