चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
05-Mar-2025 02:57 PM
By First Bihar
PU Bomb Blast : छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ पटना विश्वविद्यालय का माहौल गरमा गया है। मंगलवार को छात्र संघ चुनाव की घोषणा हुई और बुधवार को पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में संस्कृत विभाग के एचओडी प्रो. लक्ष्मी नारायण की कार पर बम से हमला किया गया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पीरबहोर थाने की पुलिस का कहना है कि पहले सुतली बम विस्फोट की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई तो पता चला कि कार पर बम फेंका गया था। इसमें कार क्षतिग्रस्त भी हो गई है। फिलहाल पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ एएसपी दीक्षा भी मामले की जांच में जुटी हैं।
पुलिस का कहना है कि बम फेंकने वाला पटना विश्वविद्यालय का ही छात्र हो सकता है। उसकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अभी मंगलवार को ही पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा हुई है।
29 मार्च को चुनाव की तिथि भी फाइनल कर दी गई है। 30 मार्च को नतीजे का भी एलान कर दिया गया है। छात्र संगठन चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच बुधवार को दरभंगा हाउस कैंपस में बम विस्फोट से छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।