ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

पटना में बिहार STF का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में आया कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय, हत्या-लूट समेत 11 मामलों में थी तलाश

Patna Crime News: पटना में बिहार STF की कार्रवाई में कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय गिरफ्तार हो गया. हत्या-लूट सहित 11 मामलों में पुलिस की इसकी तलाश थी.

02-Jan-2026 04:55 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना में हत्या और लूट समेत करीब एक दर्जन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें अपराधी घायल हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा।


दऱअसल, बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि पिछले तीन साल से फरार कुख्यात अपराधी मैनेजर राय खगौल थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है। इस सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसकी भनक लगते ही बदमाश ने एसटीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।


मुठभेड में कुख्यात मैनेजर राय घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गिरफ्त में आया मैनेजर राय पटना और उसके आसपास के इलाकों में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का काम करता था। इसने साल 2022 में मनेर थाना क्षेत्र में निराला कुमार और खगौल में डॉ. अनवर हसन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


उक्त अपराधी के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं। हत्या के दोनों ही मामलों में पुलिस उसे पिछले तीन साल से तलाश कर रही थी लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था और आखिरकार वह गिरफ्त में आ ही गया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है।