बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
03-Jul-2025 10:07 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर गली नंबर 5 स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापेमारी की, जहां देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सेक्स रैकेट चलाता था। इसमें एक आरोपी की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के मसौढ़ी निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी राजकुमार शर्मा, ग्राम मुसी थाना टिकारी, जिला गया का रहने वाला है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामान जैसे कंडोम और एक स्कैनर मशीन भी बरामद किया है, जिससे ग्राहकों से पैसे ऑनलाइन लिया जाता था। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया। इन महिलाओं को जबरन इस देह व्यापार के दलदल में फंसाया गया था. शास्त्री नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध धंधे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? पुलिस यह कार्रवाई मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।