पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
25-Apr-2025 12:05 PM
By FIRST BIHAR
Sanjeev Mukhiya Arresting: देश के सबसे चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने आखिरकार पटना से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस नेपाल और न जाने कहां-कहां तलाश कर रही थी वह सरकार की नाक के नीचे छिपा था। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया है कि कैसे पुलिस ने शातिर को अरेस्ट किया।
दरअसल, देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही थी। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गई थी। थक हारकर पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया के ऊपर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया। आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई।
गुरुवार की रात आर्थिक अपराध इकाई को संजीव मुखिया का इनपुट मिला और पुलिस ने दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और छापेमारी कर मास्टरमाइंट को धर दबोचा। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पर आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि कैसे पुलिस शातिर तक पहुंची।
नैयर हसनैन खान ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम काफी दिनों से संजीव मुखिया के पीछे लगी हुई थी। नीट पेपर लीक कांड में यह सबसे प्राइम टारगेट था। बहुत लंबे समय से यह फरार था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। देर रात हमारी टीम को इनपुट मिला कि संजीव मुखिया सगुना मोड इलाके में छिपा है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हमारी टीम ने देर रात दानापुर और सगुना मोड़ इलाके में छापेमारी की और एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया को अरेस्ट किया गया। संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संजीव मुखिया से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जो भी एक्शन होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।