ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Encounter in Patna: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंट में...

Encounter in Patna: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंट में एक बदमाश को लगी गोली

Encounter in Patna: पटना के रानीतालाब में लूट कांड के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया है। मौके से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं।

14-Jul-2025 11:57 AM

By FIRST BIHAR

Encounter in Patna: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव के पास एक बगीचे में घटी, जहां पुलिस एक लूट कांड के आरोपी को पकड़ने गई थी।


जानकारी के अनुसार, बीते महीने सैदाबाद गांव में एक पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई थी। रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को इनपुट मिला कि इसी कांड में शामिल अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से काब गांव के पास पहुंचा है।


सूचना मिलते ही पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। वहीं दूसरा आरोपी आलोक कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है।