ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar News: पटना में पुलिस ड्राइवर थाने में काम करने वाली महिला रसोइया...

Bihar News: पटना में पुलिस ड्राइवर थाने में काम करने वाली महिला रसोइया को ले भागा, पति ने दर्ज कराई FIR

पटना में थाने का ड्राइवर, थाने में ही रसोईया का काम करने वाली महिला को भगा ले गया है. दोनों पहले से शादीशुदा हैं. महिला के पति ने FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

15-Jul-2025 08:00 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बाईपास थाने में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है. थाने का ड्राइवर उसी थाने में काम करने वाली महिला रसोइया को भगा ले गया है. ड्राइवर औऱ महिला रसोइया दोनों शादीशुदा हैं. ड्राइवर के चार बच्चे हैं तो महिला के तीन बच्चे हैं. बाईपास थाने में ही इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.


पटना के बाईपास थाना में तैनात ड्राइवर सोनू कुमार पर उसी थाना में रसोई का काम करने वाली महिला रूपा देवी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है. 30 साल का सोनू कुमार होमगार्ड का जवान है और बाइपास थाने में ड्राइवर का काम कर रहा था. 


रूपा देवी के पति मुन्ना महतो  ने सोमवार को बाईपास थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पिछले 7 वर्षों से बाईपास थाने में पुलिसकर्मियों का खाना बनाने का कार्य कर रही थी, जबकि सोनू कुमार की तैनाती करीब 6 महीने पहले बतौर ड्राइवर हुई थी. 6 महीने में ही सोनू कुमार ने कांड कर दिया. 


घर में आते-जाते सोनू ने फंसा लिया जाल में 

मुन्ना महतो के अनुसार, सोनू कुमार अक्सर उनके घर आता था और कभी-कभी खाने-पीने का सामान भी लाकर देता था. जब मुन्ना ने कहा कि उसे सोनू कुमार से सामान नहीं चाहिये तो सोनू ने गरीबों की मदद करने का बहाना बनाया.  मुन्ना ने आरोप लगाया कि सोनू खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकी भी देता था, और कहता था कि “तुम्हें शराब के झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दूंगा.


13 जुलाई की रात से दोनों लापता

मुन्ना ने बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 8 बजे से उनकी पत्नी रूपा और सोनू कुमार दोनों अचानक लापता हो गए. रूपा देवी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी अब मुन्ना पर आ गई है. वहीं, होमगार्ड ड्राइवर सोनू कुमार पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं. इसके  बावजूद उसने रूपा देवी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे भगा ले गया. 


पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

बाईपास थाना के प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि मुन्ना महतो के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों की लोकेशन ट्रैक कर कार्रवाई की जाएगी.


पीड़ित पति की गुहार

मुन्ना महतो ने पुलिस से अपनी पत्नी को जल्द से जल्द खोजकर वापस लाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं और पत्नी के चले जाने के बाद परिवार मानसिक और आर्थिक संकट में है.