मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण
22-Dec-2025 02:51 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दानापुर अनुमंडल पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ सत्या राज को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सन्नी कुमार दानापुर अनुमंडल के टॉप–10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।
दरअसल, बीते 21 दिसंबर को शाहपुर थाना को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगाहारा दियारा क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार गंगाहारा उच्च विद्यालय के फील्ड में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के आदेश पर शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी कर छापामारी की और मौके से अभियुक्त को 01 देशी पिस्टल तथा 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार का नाम पूर्व से कई संगीन मामलों में दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी तेज रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।