बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Jul-2025 01:29 PM
By FIRST BIHAR
Patna Paras Hospital Murder Case: बिहार की राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार की सुपह हुए खूनी खेल का वीडियो सामने आया है। पांच बदमाश पारस अस्पताल के 209 नंबर वार्ड में घुसे और वहां भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना को शेरू गैंग के द्वारा अंजाम दिया गया है।
कुख्यात चंदन मिश्रा पहले से ही कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पांचों अपराधी बिना किसी घबराहट के पारस अस्पताल के अंदर टहलते हुए चंदन मिश्रा के वार्ड की ओर बढ़ते हैं। जैसे ही वे वार्ड नंबर 209 के पास पहुंचते हैं, अपने-अपने हथियार निकाल लेते हैं। इसके बाद वे सीधे वार्ड में घुसते हैं और चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं।
फुटेज में यह भी साफ दिखता है कि चार अपराधियों ने टोपी पहन रखी थी, जिससे उनका चेहरा ढका हुआ था। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी अस्पताल से बाहर निकलते नजर आते हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि चार बदमाश गोलीबारी के बाद तेजी से दौड़ते हुए सीढ़ियों की तरफ भागते हैं, जबकि एक आरोपी बिल्कुल शांत भाव से चलता हुआ सीढ़ियों की ओर जाता है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।