PATNA : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बेखौफ बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामलेकी छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के दानापुर इलाके की है, जहां सगुना मोड़ के पास मैनपुरा रोड स्थित हवेली के पास अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के नेता को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण जेडीयू नेता अरशद हुसैन बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता अरशद हुसैन वकील भी हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची दानपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कई लोगों से पूछतछ की जा रही है.