PATNA: धनरूआ के अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और मसौढ़ी अंचल के रीडर के साथ महिला की बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केस मैनेज करने के लिए एक महिला को अकेले बुलाया गया। ऑडियो सुनने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।
धनरुआ के शहादत नगर में छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद जिस लड़की के साथ छेड़खानी किया गया उसका अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में धनरुआ थाने में मनोरमा देवी के द्वारा केस दर्ज कराया गया। कांड संख्या 103/22 दर्ज की गई। उपरोक्त दोनों केस में दवाब बनाने के लिए अभियुक्त पक्ष के द्वारा भी एक केस दर्ज किया गया।
केस को मैनेज कराने को लेकर मनोरमा देवी की धनरुआ के अवर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार और मसौढ़ी अंचल के रीडर से बातचीत हुई और इसे मैनेज करने के लिए महिला को अकेले बुलाया गया। महिला को मसौढ़ी थाना के गेट पर बुलाया गया था लेकिन महिला यह कहती दिखी की वह अभी शहादत नगर में है वहां आने में समय लगेगा। पुलिस वालों के साथ महिला की हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.