Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
30-Jan-2026 04:02 PM
By FIRST BIHAR
NEET Student Death Case: पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एसआईटी की जांच जारी है हालांकि रिपोर्ट आने में हो रही देरी के कारण अब पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मृतक छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि पूरे केस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश हो रही है।
डीजीपी विनय कुमार से न्याय की गुहार लगाने पहुंची नीट छात्रा की मां आपे सा बाहर हो गई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिल सकेगा? ये लोग न्याय देने वाले नहीं है और बिक चुके हैं। पुलिस बिक चुकी है और उन्हें नोटों की गड्डियां मिली हैं। डीएसपी और एसपी से लेकर सभी पुलिस अधिकारी बिके हुए हैं।
नीट छात्रा के भाई ने बताया कि वे लोग न्याय की मांग लेकर बिहार के डीजीपी के पास पहुंचे थे लेकिन न्याय मिलने नहीं जा रहा है। पुलिस ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे परिवार के लोग ही दोषी हैं। सम्राट चौधरी बुला रहे हैं लेकिन हमलोग किस आधार पर उनसे मिलने जाएं।
उनका कहना था कि अगर डीजीपी से साकारात्मक बात हुई होती तो कुछ कहा जा सकता था। हम लोग न्याय मांगने डीजीपी के पास आए थे लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। परिजनों का कहना था कि पुलिस पूरे मामले को सुसाइड का एंगल देना चाह रही है और रेप की बात से इनकार कर रही है।
छात्रा की मां का कहना था कि पुलिस कह रही है कि उनकी बेटी के साथ रेप की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने कहा है कि डॉक्टर ने झूठ बोला है और उनकी बेटी के साथ रेप नहीं हुआ है। परिजनों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को न्याय नहीं दिला सकेगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना