बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
21-Mar-2026 04:26 PM
By FIRST BIHAR
NEET Student Death: पटना नीट छात्रा मौत केस अब और पेचीदा होता जा रहा है। जांच की जिम्मेदारी संभाल रही CBI की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। POCSO कोर्ट की सख्ती के बाद CBI ने जांच अधिकारी (IO) को बदल दिया है। अब इस केस की जिम्मेदारी डीएसपी विभा कुमारी को दी गई है।
शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे नए जांच अधिकारी ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना स्थित CBI दफ्तर बुलाया। मामा से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई और इस दौरान करीब 25 सवाल किए गए। पूछताछ के बाद मामा ने आरोप लगाया कि CBI भी इस मामले में लीपापोती कर रही है। अधिकारी बदले जा रहे हैं, लेकिन जांच सही दिशा में नहीं बढ़ रही।
मामले में प्रभात मेमोरियल के संचालक डॉ. सतीश को भी CBI कार्यालय बुलाया गया और उनसे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। CBI ने 12 फरवरी को इस हाई-प्रोफाइल केस को अपने हाथ में लिया था, लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
पीड़ित पक्ष के वकील एस.के. पांडेय ने CBI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है और बार-बार सिर्फ पीड़ित परिवार से ही पूछताछ की जा रही है, जबकि दोषियों से सवाल नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि इसे आत्महत्या मान लें। वकील ने POCSO कोर्ट में शिकायत और मुआवजे के लिए आवेदन भी दाखिल किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को तय है।