ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / crime / Bihar Crime News: पिता बना हैवान! पैसे के विवाद में बेटे को मौत...

Bihar Crime News: पिता बना हैवान! पैसे के विवाद में बेटे को मौत के घाट उतारा, पुलिस शव की तलाश में जुटी

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दिया है.

01-Jun-2025 07:22 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां के मोलाहिनपुर गांव में पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पिता पर अपने बड़े बेटे की हत्या कर दिया है और शव को छोटे बेटे के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


बता दें कि घटना 27 मई की देर रात की है, लेकिन इसकी जानकारी मृतक की पत्नी ने 30 मई को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मृतक दीपक पासवान के पिता राजेश पासवान, मां बेबी देवी और छोटे भाई चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि अब तक दीपक का शव बरामद नहीं हो सका है। दीपक पासवान आईआईटी थाना अंतर्गत मोलाहिनपुर गांव का निवासी था। वह अपने परिवार के साथ रहता था। 


मृतक की पत्नी निरमा देवी ने बताया है कि, 27 मई की रात दीपक और उसके पिता राजेश पासवान के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। जब पत्नी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दीपक की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।


बताया जा रहा है कि आरोपित दीपक को इलाज के नाम पर घर से ले गए, जबकि उन्हें पता था कि वह मर चुका है। आरोप है कि शव को सोन नदी में फेंक दिया गया। अब एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम सोन नदी में शव की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के करीब 24 घंटे बाद, मृतक की पत्नी निरमा देवी किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकली और आईआईटी थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। 


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव की तलाश जारी है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि किसी भी प्रकार का साक्ष्य जुटाया जा सके।