बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
14-Jul-2025 10:24 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ का है, जहां रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक मिस्त्री पर दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। हमले की वजह रंगदारी न देना बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक काली टी-शर्ट पहने हुए ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग करता दिख रहा है।
घटना में घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है, जो पुनपुन प्रखंड के जलालपुर गांव का रहने वाला है। आलोक बीते 15 वर्षों से सोहगी मोड़ पर ‘आलोक बैटरी’ नाम से वाहन बैटरी रिपेयरिंग की दुकान चला रहा है। कुछ दिन पहले आलोक से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी, लेकिन उसने इससे साफ इनकार कर दिया था।
इसके बाद रविवार को दो बाइक सवार हमलावर उसकी दुकान पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली आलोक के पैर में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से दो गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
घायल आलोक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के दुकानों और मकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक बदमाश साफ दिखाई दे रहा है जो काली टी-शर्ट में है और खुलेआम पांच राउंड फायरिंग करता है। आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पिछले चार दिनों में पटना में तीन हत्याएं और आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों को न पुलिस का डर है और न ही कानून का कोई खौफ। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।