petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
26-Sep-2025 03:52 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराध पर लगाम कसने की कोशिशों के बीच शाहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरारी स्थित अग्रहोम अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या–607 पर छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं।
पटना वेस्ट के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 25 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अपार्टमेंट में अवैध हथियारों का निर्माण और खरीद–फरोख्त हो रही है। सूचना की पुष्टि होते ही नगर पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और पूरे फ्लैट को चारों ओर से घेरकर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर से अवधेश कुमार वर्मा और अमन कुमार को पकड़ा गया। तलाशी में पुलिस को 4 देशी पिस्तौल (मैगजीन सहित), 58 जिंदा कारतूस, 2 अधनिर्मित मैगजीन, हथियार बनाने के औजार, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन और नगद 30,500 नकद समेत मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद सामान इस बात का प्रमाण है कि फ्लैट को हथियार निर्माण इकाई के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।
मामले में थाना शाहपुर कांड संख्या 401/25 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि हथियारों की सप्लाई कहां और किसे की जानी थी।