ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गूंजेगा दंगल का बिगुल… अनंत सिंह के गांव में सजेगा इंटरनेशनल अखाड़ा, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / crime / पटना में कल से अब तक तीन खौफनाक वारदात, दनादन फायरिंग से दहला...

पटना में कल से अब तक तीन खौफनाक वारदात, दनादन फायरिंग से दहला इलाका, बुजुर्ग की गर्दन काटी

23-Aug-2022 11:04 AM

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके से पिछले 24 घंटे में दो मामले सामने आये हैं। सोमवार रात को ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाका दहल उठ। इस वारदात की चपेट में दो लोग घायल हो गए। वहीं, आज यानी मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। सुबह-सवेरे अपराधी ने बुजुर्ग पर तलवार से हमला कर दिया, जिसके बाद वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। हालांकि बाद में अपराधी की गिरफ्तारी कर ली गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ दीघा थाना इलाके के कुर्जी पुल पर मंगलवार सुबह 65 साल के बुजुर्ग सुखदेव चौधरी पर तलवार से हमला किया गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पाकर दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। 



इससे पहले पटना से सटे मोकामा में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। इसमें एक मुखिया का देवर बताया जा रहा है। इस घटना में सिरसी गांव के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह के बेटे कमलेश कुमार की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं गोलीबारी से लोग सहमे हुए हैं।



वहीं, सोमवार रात बदमाशों ने दीघा थाना इलाके के पीलापुल पर हत्याकांड के गवाह कारोबारी परमेश्वर राय पर गोलीबारी शुरू कर दी। जैसे-तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। लेकिन, दुत्भाग्यवश इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।