ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / crime / पटना में दिनदहाड़े फायरिंग कर ATM कैश वैन से 9 लाख की लूट,...

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग कर ATM कैश वैन से 9 लाख की लूट, गार्ड को लगी गोली

19-Mar-2021 03:15 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां अपराधियों ने ATM कैश वैन को निशाना बनाया है। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग करते हुए 9 लाख रुपये लूट लिये। घटना पटना के रिहाइशी इलाका पाटलिपुत्र के अल्पना मार्केट के पास हुई है। जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और एटीएम कैश वैन से 9 लाख रुपये लूट लिया। बताया जाता है कि एटीएम में रुपये डालने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक गार्ड को भी गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि ATM में कैश डालने जा रहे प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के एक गार्ड को पहले गोली मारी गई फिर लूट की घटना को बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया। गोली लगने से गनमैन लाल सिंह घायल हो गया है। पीठ में गोली लगने से घायल लाल सिंह को इलाज के लिए रुबन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एजेंसी का गार्ड दोपहर करीब 1 बजे अल्पना मार्केट स्थित ICICI बैंक के ATM में कैश डालने जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। तब एक गार्ड को गोली लग गई जिसके बाद लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।