बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
17-Aug-2025 07:22 AM
By First Bihar
Patna Crime News: मरीन ड्राइव स्थित पुल से देर रात मंटू नाम के युवक ने उफनती गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके एक दोस्त ने बुलाया और फिर धक्का देकर नदी में गिरा दिया। साथ ही, परिवार वालों ने एक महिला पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंटू की परेशानी की जड़ वही महिला है, जिसके कारण यह पूरी घटना हुई।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना रात करीब 11 बजे की है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगभग रात 1 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर लोगों में गुस्सा है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल, गंगा में युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।