बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक
13-Sep-2025 02:24 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र स्थित गोरया स्थान के जीवराखन टोला में शुक्रवार की शाम एक 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान जीतलाल राय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मनेर के शेरपुर गांव के निवासी और संतलाल राय के पुत्र थे। वह पिछले कुछ समय से अपनी बहनों और जीजाओं के पास गोरया स्थान में ही रह रहा था। जीतलाल की तीन बहनें हैं और तीनों की शादी गोरया स्थान के जीवराखन टोला कॉलोनी में हुई है।
शादी के बाद, बहनों के पास रहने के कारण वह वहीं देवी मंदिर के चबूतरे के पास, मध्य विद्यालय के सामने रहने लगा था। जीवन यापन के लिए वह कभी स्कूल के मध्याह्न भोजन पर निर्भर रहता था तो कभी लोगों से मांगकर खाना खाता था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसका किसी से विवाद हो गया था।
जिसके बाद गुस्से में आकर कुछ लोगों ने मंदिर के चबूतरे पर ही पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।